न्यायधानी में कोरोना कोहराम..72 पाजीटिव का बना रिकार्ड..शहर में मिले 45 मरीज..19 महिलाएं भी संक्रमित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिले में हलचल मच गयी है। न्यायधानी में कोरोना ने कुल 72 मरीजों का रिकार्ड बनाया है। अकेले बिलासपुर में कोरोना के 45 मरीज पाए गए हैं। जबकि मस्तूरी में 20 पाजीटिव सामने आए हैं। कुल मरीजों में कोरोना पाजीटिव महिलाओं की संख्या 19 है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   बिलासपुर जिले ने आज रायपुर की तर्ज पर कोरोना के मरीज दर्ज किए गए हैं। सोमवार को जिले में कुल 72 मरीजों की संख्या सामने आयी है। अकेले न्यायाधानी शहर में 45 मरीज पाए गए हैं। मस्तूरी में कोरोना पाजीटिव की संख्या 20 है। जबकि कोटा में एक मात्र कोरोना पाजीटिव पाया गया है। बिल्हा और चकरभाठा में पाए गए मरीजों की संख्या 3-3 है। 

  कुल 19 महिलाएं संक्रमित..मस्तूरी में सर्वाधिक संख्या         

             स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर में सर्वाधिक 45 मरीजों में महिलाओं की संख्या सात है। मस्तूरी के 20 मरीजों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। कोटा में एक मिला। जबकि चकरभाठा में 2 और बिल्हा में एक महिला कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। 

लाकडाउन को लेकर कयास प्रयास शुरू

                बताते चलें कि राज्य शासन ने कलेक्टरों को आदेश दिया है कि 6 अगस्त तक लाकडाउन को बढ़ाया जाएगा। वहीं बीच में राखी और ईद त्योहार होने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि लाकडाउन के दौरान थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। बहरहाल रिपोर्ट ने प्रशासन समेत आम जनता में हलचल मच गयी है। कयास लगाया जा रहा है कि अब किसी प्रकार की राहत मिलना मुश्किल ही है। 

TAGGED:
close