न्याय योजना. मतलब सब्सिडी बन्द की साजिश…आरोप पर अमर का पटलवार…बात बार पर याद आते हैं मुख्यमंत्री

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— अमर ने कहा…राहुल गांधी की न्याय योजना..सुनियोजित तरीके से सब्सिडी बंद करने की साजिश है। इससे गरीबों का कल्याम होने वाला नहीं है। मुझ पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसियों को बस इतना ही कहना है कि नामांकन में पूरा मंत्रीमंडल बुला रहे हैं। ऐसे लोग केवल मुख्यमंत्री पर निर्भर हैं। लेकिन इससे ऊपर भाजपा कार्यकर्ता हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट 1996 से भाजपा के पास है। अब भी यही होने वाला है। क्योंकि देश की जनता दूसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।
                             अमर अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय योजना दरअसल गरीबों की सब्सिडी और अन्य योजनाओं को बंद करने की सुनियोजित साजिश है। अमर ने बताया कि योजना एलान के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदबंरम ने कहा कि योजना को चरणबद्ध लागू किया जाएगा। वहीं आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि वर्तमान स्वरूप में योजना को लागू करना नामुमकिन है।
                   उन्होने कहा कि इस प्रकार की योजना पांच देशों में आजमाया जा चुका है। लेकिन यह योजना पूरी तरह से फ्लाप हो चुकी है। सच्चाई तो यह है कि यह योजना लागू ही नहीं होगी। केवल वोट हासिल करने के लिए लाया गया है।
                          अमर ने कहा…बिलासपुर लोकसभा सीट 1996 से भाजपा के पास है। मोदी की अगुवाई में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें एक सीट बिलासपुर लोकसभा की होगी।
               कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हारे हुए नेता चुनाव संचालन कर रहे हैं। सवाल के जवाब में अमर ने कहा कि कांग्रेसियों की आदत में आरोप लगाना है। दरअसल कांग्रेसी मुख्यमंत्री पर निर्भर हैं। नामांकन भरने के लिए पूरे मंत्रीमंडल को बुलाया जा रहा है। बात बात पर मुख्यमंत्री को याद किया जाता है। दरअसल कांग्रेसियों की कोई पहचान नहीं है। मैंने पांच लोकसभा चुनाव का संचालन कार्यकर्ता की हैसीयत से किया है। इस बार भी कर रहा हूंं। बताना चाहूंंगा कि सारा मंत्रीमंडल एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एक तरफ हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट 1996 से भाजपा के खाते में है।इस बार भी जीत भाजपा की होगी। 
close