पंचायती होंगे बिलासपुर स्मार्ट सिटी मिशन के इंचार्ज

Chief Editor
2 Min Read

image3921

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में मिशन अमृत और मिशन स्मार्ट सिटी के लिए राज्य शासन द्वारा प्रभारी और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह 25 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन अमृत और मिशन स्मार्ट सिटी का शुभारंभ किया था। प्रदेश के 9 मिशन शहरों रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ को इन योजनाओं के लिए चुना गया है। अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत मिशन) और मिशन स्मार्ट सिटी के लिए चयनित 9 नगर निगमों के आयुक्त इसके लिए प्रभारी अधिकारी होंगे। रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  बी.आर. अग्रवाल, भिलाई नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  बी.के. देवांगन, दुर्ग नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता  आर.के. जैन, राजनांदगांव नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता  दीपक जैन, कोरबा नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  अरुण शर्मा, बिलासपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  पी.के. पंचायती, धमतरी नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  सुशील बाबर, अंबिकापुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  रमेश सिंह, जगदलपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता  एस.बी. शर्मा और रायगढ़ नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता  डी.के. शर्मा को मिशन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह 25 जून को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने मिशन अमृत और मिशन स्मार्ट सिटी का शुभारंभ किया था। प्रदेश के 9 मिशन शहरों रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ को इन योजनाओं के लिए चुना गया है। राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा इस सम्बन्ध में 3 जुलाई  को आदेश जारी कर दिया गया है।

close