पंचायत चुनाव : सवा नौ बजे तक दस फ़ीसदी मतदान, बिलासपुर जिले के बिल्हा और मस्तूरी ब्लॉक में चल रही वोटिंग

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन हेतु प्रथम चरण मंे जनपद पंचायत बिल्हा एवं मस्तूरी के 4 लाख 67 हजार 272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 2 लाख 37 हजार 413 पुरूष, 2 लाख 29 हजार 828 महिला मतदाता तथा 30 अन्य मतदाता शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह सवा नौ बजे तक करीब दस प्रतिशत वोटिंग हुई।जिसमें दस प्रतिशत पुरूष,8 प्रतिशत महिला शामिल हैं।

जनपद पंचायत बिल्हा में 1 लाख 8 हजार 844 पुरूष और 1 लाख 5 हजार 276 महिला और अन्य 1 मतदाता। इस तरह कुल 2 लाख 14 हजार 121 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिये 421 मतदान केन्द्र बनाये गये है। 

इसी तरह जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत मस्तूरी के 1 लाख 28 हजार 569 पुरूष, 1 लाख 24 हजार 552 महिला और 30 अन्य। इस तरह कुल 2 लाख 53 हजार 151 मतदाता 470 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close