पंचायत प्रतिनिधियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

Shri Mi
3 Min Read

1898-1ccरायपुर। हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत  मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले से राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आये पंचायत प्रतिनिधियों ने आज प्रदेश के सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुंख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से चर्चा भी की। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री अजय चन्द्राकर,नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, राज्य सभा सांसद भूषणलाल जांगडे़ और विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पंचायत एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमर छत्तीसगढ़ योजना’ के तहत लगभग दो लाख जनप्रतिधियों को दो साल तक नया रायपुर  और प्रदेश में हुए विकास कार्यों से अवगत कराने स्थल भ्रमण कराया जा रहा है। भ्रमण के दौरान वॉटनिकल गार्डन में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांव से जो मिट्टी और पौधे  रोपेंगे। गार्डन में लगा उनकी गांव के यह पौधे जैसे-जैसे बढ़ेंगे वह उनकी गांव की प्रगति का प्रतीक होगा।

                   मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि अच्छा कार्य करता है उसकी उन्नति होती है और जनता भी उसका सम्मान करती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण स्थायी कार्य करें ताकि जनता उनके कार्य को हमेश याद रखें। डॉ. सिंह ने कहा कि मुंगेली जिले में स्वच्छता अभियान तेजी से चल रहा है। यह जिला साल भर में खुले में शौच करने के पाप से मुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यहां आये सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने की सोच लेकर जाएंगे।

                    विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में आये पंचायत प्रतिनिधियों का अंभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि  विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने के बाद सभी पंचायत प्रतिनिधियों को समझ में आ गया होगा कि एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और कार्य क्या है। उन्होंने कहा कि पंचायतें अपनी आय का स्त्रोत विकसित करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि पंचायतों को आबंटित राशि का ऑडिट होगा इसकी प्रतिवेदन सीएजी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। पंचायत के कार्यो का आंकलन अब विधानसभा तक होगा।

                 नगरीय प्रशासन मंत्री अमरअग्रवाल ने कहा कि भविष्य में ग्राम पंचायतों को और भी अधिकार मिलने वाले है। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को रायपुर का भ्रमण कराकर प्रदेश में हुए गौरवपूर्ण विकास कार्यों का अवलोकन कराके उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close