पंचायत सचिव ने की आत्महत्या..पत्नी ने दी पुलिस को जानकारी..मर्ग दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
आईके ऐलसेला,पुलिस अधीक्षक,बालोद (Balod),एमएल कोटवानी ,भारतीय पुलिस सेवा (IPS),Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg police
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)—- पंचायत सचिव ने घर में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर लिया है। घटना भीमपुरी गांव तखतपुर की है। घटना के समय पत्नी दलिया बांटने गांव में गयी थी।
 
                 तखतपुर पुलिस जानकारी के अनुसार भीमपुरी गांव का निवासी अपने घर में आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल हत्या की वजह की जानकारी पुलिस को नहीं है। आत्महत्या किए जाने की जानकारी मृतक की पत्नी ने दी है।  सूचना और पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है।
 
            पुलिस सूत्र मने बताया कि मृतक राममनोहर ध्रुव भीमपुरी का रहने वाला है। रामनोहर ग्राम पंचायत कंचनपुर का पंचायत सचिव है। घटना के समय मृतक की पत्नी संतोषी बाई गांव में ही आंगनबाडी कार्यकर्ता है। रोज की तरह वह दलिया बांटने आंगनबाड़ी केन्द्र गयी थी।
 
          संतोषी बाई जब घर लौोटी तो उसने पति को घर के म्यांर में फांसी पर लटका पाया। उसने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस थाने को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close