पंडित दीनदयाल को यूथ भाजपा ने किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150925-WA0002बिलासपुर— आज शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर  आयोजित कार्यक्रमों में दिल से याद किया। व्यापार विहार स्थित चौक पर पहुंचकर भाजपा के यूथ नेताओं ने पंडित दीनदयाल की मूर्ती पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के चिंतन और विकास में उनके योगदान को स्मरण किया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। व्यापार विहार स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने उन्हें माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनके दर्शन और चिंतन को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित जी की सोच ने देश को नई दिशा दी है। आज पूरी दुनिया उनके दर्शन को पढ़ने और समाज में क्रिन्यावित करने को ठाना है। उनके समग्र चिंतन से देश को नई दिशा मिली है।  जो भारतीय जनमानस की सबसे बड़ी जीत भी है।

                   इस दौरान महापौर , महेश चंद्रिकापुरे, उमेश चन्द्र कुमार, मनीष अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डारी,विनोद सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल को यादकर उनके पदचिन्हों पर ना केवल चलने का शपथ लिया। बल्कि उनके दर्शन को जन-जन तक फैलाने का निश्चिय किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।

close