पंडित नेहरू और राजीव गांधी पर टिप्पणी , संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज , यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की रिपोर्ट

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि रायपुर स्थित सिविल लाइन्स थाने में छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी द्वारा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 298 और 505 के तहत FIR दर्ज करवाई।प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने बताया कि कल संबित पात्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भ्रष्टाचार से जुड़े होने का आरोप लगाया जिसके कोई प्रमाण संबित पात्रा के पास नही है और आरोप पूर्णतः राजनीति से ओत प्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे तथ्यहीन आरोप लगाने से जनता को भ्रमित करने का काम पात्रा ने किया है जिसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगा और इसी क्रम में संबित पात्रा जैसे झूट के सौदागरों ओर FIR करवाने का निर्णय लिया गया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोको पाढ़ी ने कहा कि सम्बीत पात्रा ,राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने ट्वीटर हैंडल में दिनांक 10/05/2020 को ट्वीट किया कि “नेहरू और राजीव को भ्रष्ट कहने पे कांग्रेसीयों ने कम्प्लेन किया है…टीचर्स से… अभी तो और जलील होना बाकी है। नेहरू ने तो कश्मीर समस्या को ही जन्म दिया… ना होते नेहरू, ना होता कश्मीर समस्या । राजीव गांधी ने तो बोफोर्स की चोरी की और 3000/- सिक्खों का कत्ल भी कराया। जाओ और कम्प्लेन करों।“ जो कि अपमानजनक लेख है। सम्बीत पात्रा का यह लेख विभिन्न समुहों के बीच में शत्रुता बढाने वाला और मित्रभाव बनाये रखने पर प्रतिकुल प्रभाव डालने वाला कार्य है। उनके द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। साथ ही विभिन्न वर्गो में शत्रुता एवं घृणा को बढावा देने वाला कार्य किया गया है। जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पेश किया गया ,और निवेदन किया कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये।
आवेदन अवलोकन पर प्रथम दृष्टया धारा 153 ए, 298, 505 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के साथ मिलिंद गौतम, सुबोध हरितवाल, अशरफ हुसैन, और स्वप्निल मिश्रा उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close