पंडित श्यामलाल और उनकी साहित्य साधना…CM ने किताब का किया विमोचन..पद्मश्री को दी बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंंह ने पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी और उनकी साहित्य साधना किताब का विमोचन किया। लेखक डॉ.सुषमा शर्मा को बधाई दी है।  विमोचन बिलासपुर प्रेस क्लब लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से किया गया। विमोर्चन समारोह के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंंह के अलावा नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, मंत्री पुन्नूलाल मोहिले,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के चैयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी और पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  पत्रकार वार्ता के पहले मुख्यमंत्री समेत मंचस्थ सभी अतिथियों ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी को पद्म पुरस्कार के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री पंडित श्याम लाल को प्रदेश का गौरव बताया। मंच पर मौजूद पंडित श्याम लाल से आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल और भाजपा के पितृ पुरूष लखीराम के योगदान को याद किया।

           अतिथियों ने पद्मश्री श्यामलाल पर लिखी गई डॉ.सुषमा शर्मा की किताब पंडित श्यामलाल और उनकी साहित्य साधना का विमोचन के बाद लेखक डॉ.सुषमा शर्मा को सफल प्रयास के लिए शुभकामनाएं भी दी। किताब में पंडित श्यामलाल के शिक्षा साहित्य,पत्रकारिकता जीवन से लेकर सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। पत्रकारिता और साहित्य साधना के बीच आने वाली एक एक घटनाओं पर जीवन्त प्रकाश डाला गया है।

                           मालूम हो कि पत्रकार साहित्यकार पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है। आजादी के बाद बिलासपुर से पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी पहले पत्रकार हैं जिन्हें पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

close