पकड़ाया 786 का मैनेजर..संचालक फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160331_131834बिलासपुर—-अतिक्रमण दस्ता प्रभारी और बेजा कब्जा हटाओ अभियान के कर्मचारियो पर कार्रवाई के दौरान हमला करवाने वाले हॉटल संचालक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नही कर पायी है। आरोपी को जल्द पकडने की बात पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपने का ठिकाना बदल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               पुलिस जानकारी के अनुसार 29 मार्च को बिलासपुर नगर निगम के सब इंजिनियर और बेजा कब्जा अतिक्रमण प्रभारी प्रमील शर्मा पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हॉटल 786 के एक कर्मचारी ने गर्म तरी फेक दिया। मामले में जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस ने पड़ताल में पाया कि तरी फेंकने और मारपीट करने के मामले में हॉटल प्रबंधक गोविंद शर्मा और मालिक शेख बशीर को दोषी पाया गया है। मामला दर्ज कर दोनो की तलाश की जा रही है।

                      हॉटल का मैनेजर गोविंद शर्मा को सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शेख बसीर उर्फ बख्तावर को पुलिस को तलाश है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नसर सिद्धिकी ने बताया कि शेख बशीर के संभावित ठिकानो में लगातार दबिश दी जा रही है। लेकिन पुलिस से बचने वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। नसर उल्ला सिद्धिक ने बताया कि  कल रात को भी थाने के जवानो ने उसके घर और कुछ स्थानो पर दबिश दी थी। लेकिन वह हाथ नही लगा। उसके घर और कुछ ठिकानो पर सिविल ड्रेस में जवानों को तैनात किया गया है। जल्द ही  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close