पकड़ में आए चोरी के आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर— सरकण्डा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दर्ज शिकायत के आधार पर स्कूटी और लेपटाप चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशान देही पर सामान को भी सरकन्डा पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शिकायत दर्ज करवाया गया था कि ड्रीमलैण्ड स्कूल बंधवापारा क्षेत्र एक एक्टीवा चोरी हो गयी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक्टीवा चोरी करने के आरोप में हिर्री थानान्तर्गत निवासी  नीरज त्रिपाठी पिता आर.पी.त्रिपाठी को आज गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आरोपी से गुम एक्टीवा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

                                           एक अन्य मामले में सरकण्डा पुलिस ने लेपटाप और नलों की टोंटी और कबाड़ चोरी के आरोप में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम सोनू यादव पिता दशरथ यादव है। दो दिन पहले ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

                  सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनू आदतन बदमाश है। सतबहनियां मंदिर के पीछे रहता है। सोनू के निशानदेही पर लेपटाप बरामद कर लिया गया है। उस पर चोरी के कई मामले थाने में दर्ज है।

close