पकड़ में आए हाइवे के दुर्दांत दो लुटेरे..तीसरा फरार…ओव्हर टेक कर देते थे घटना को अंजाम..लाखों के सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस को एक बार फिर हाइवे पर लुटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस को आरोपियो के पास से लूट की कार, मोबाईल, नगदी समेत सोने के चैन और नगद हासिल हुए है। मालूम हो कि इसके पहले भी बिलासपुर पुलिस ने गिरोह के 2 आरोपियों को 26 फरवरी को पकड़ा था। एक बार फिर बिलासपुर पुलिस को दो आरोपियों के साथ लाखों के सामान हाथ लगे है।मालूम हो कि 26 फरवरी को बिलासपुर पुलिस ने एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर,नगर पुलिस अधीक्षक नसर सिद्धिकी की अगुवाई में हाइवे पर लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों के पास से दो कार 15 मोबाइल और मोटरसायकल बरामद किए थे। तात्कालीन समय धरपकड़ के दौरान लूटपाट के तीन सरगना भागने में कामयाब हो गए थे । रविवार को पुलिस ने फरार तीन में से दो आरोपियों आदित्य क्रिष्टोफर और  नरेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी संजू गोस्वामी अभी  भी फरार है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             नीरज चन्द्राकर और नसर सिद्धीकी ने बताया कि फरारी के दौरान तीनों आरोपी लूटपाट की घटना को लगातार अंजाम दे रहे थे। इस बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि फरार आरोपी शेरे  पंजाब ठाबा  चकरभाठा में हैं।  पुलिस ने घेर कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

            एडिश्नल एसपी नीरज और नगर पुलिस अधीक्षक नसर ने बताया कि फरारी के दौरान आरोपियों ने 28 फरवरी को रायगढ़ में चालक से मापपीट कर इनोवा छीन लिया। ड्रायवर को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में छोड़ दिया।  चूंकि इनोवा में जीपीआरएस सिस्टम लगा था। आरोपी  इनोवा को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। बाद में प्रार्थी को इनोवा सुपुर्द कर दिया गया। आरोपियों ने 10 मार्च को जांजगीर में आशीष स्वर्णकार को ओवहटेक कर मारपीट की। सोने की चेन और मोबाइल को छीन लिया। आरोपियों के पास से गिरफ्तारी के बाद चैन का टूटा मिला है। 14 मार्च को करीब साढ़े दस बजे रात्रि आरोपियों ने हिर्री में मोहम्मद शाबीर शेखानी बेमेतरा निवासी से मारपीट की। गाड़ी रोक कर पन्द्रह हजार रूपए और मोबाइल लूटपाट की। धमकाकर एक लाख रूपए भी लूटा।  नशीला पदार्थ पिलाकर शाबीर शेखानी को सूनसान जगह में छोड़कर आरोपी भाग गए।

             पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर लूटपाट के आरोपियों को पुलिस ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब हाटल के आस पास जबरदस्त घेराबंदी की। दो आरोपियों को धर दबोचा गया। इस बीच तीसरा आरोपी संजू गोस्वामी भागने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया आरोपी आदित्य क्रिष्टोफर रविशंकर नगर कोरबा का रहने वाला है। नेरश सिंह चौहान ऊर्फ मोना पिता स्वर्गीय चुन्ना सिंह राजपतू संतोषी नगर रायपुर का निवासी है।

                   नीरज चन्द्राकर और नसर ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से लूटपाट में हासिल सफेद रंग की एक स्वीफ्ट डिजायर, सोने की चैन का टुकड़ा को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से नगद 87 हजार रूपए, पांच मोबाइल, वाहनों के नम्बर प्लेट, 14 नग आरसी बुक और कागज समेत कोरेक्स, नाइट्रासन के टेबलेट मिले हैं।

      आरोपियो का एक साथी संजू गोस्वामी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपियो को  धरपकड़ के दौरान सीएसपी नसर सिद्दीकी, हेमंत आदित्य, अनिल साहू, विनोद यादव, वीरेंद्र साहू, निसार परवेज़ की मुख्य भूमिका को पुलिस कप्तान ने तारीफ की है।

दो आरीपी और 6 खरीददारों की हुई थी गिरफ्तारी

        मालूम हो कि पुलिस ने 26 फरवरीर को लूटपाट के आरोप में दो आरोपियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया था। लूटपाट के आरोपियों के नाम निलेश सोनी पिता स्वर्गीय बाबू लाल सोनी बिलासपुर और पवन यादव पिता शंकर यादव निवासी सरकंडा बिलासपुर है। इसके अलावा लूटपाट के सामान खरीदने वाले जिन्हें पुलिस ने गिरप्तार किया। उनके नाम दिनेश साहू बिलासपुर,संजय सरकण्डा,परमश्वर पटेल सिरगिट्टी,दिनेश जांजगीर अकलतरा,गोपोल बरेठ और उत्तम पटेल सीपत बिलासपुर हैं।

close