पकड़ में आया मोबाइल चोर..नगद पर भी किया था हाथ साफ..सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- फरवरी महीने में मोबाइल और नगदी चोरी किए जाने का आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में दर्ज कराया था कि मंगला स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपी दो महंगी मोबाइल के अलावा नगद पर हाथ साफ किया है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने चोरी के आरोपी को बीती रात धर दबोचा है। आरोपी का नाम राजा पात्रे पिता रमेश पात्रे है। 
 
               सिविल पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को थाना पहुंचकर प्रार्थी ने मोबाइल और नगद चोरी होनी की शिकायत की थी। शिकायत में बताया है कि 26 और 27 फरवरी की दरमियानी रात किसी ने घर घुसकर 2 नग मोबाइल और नगदी 5000 रूपए पर हाथ साफ किया। 
 
            इसके बाद पुलिस अन्य मामलों के साथ चोरी के आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के निर्देश पर संदिग्ध को पकड़ कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया। 
 
               आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 और 27 फरवरी की दरमियानी रात मोबाइल और नगद पर हाथ साफ किया था। आरोपी को पकडने में अहम भूमिका थाना प्रभारी परिवेश तिवारी,प्र.आर.धर्मेंद्र यादव,आर मनोज बघेल,और  संजीव जांगड़े,आर जय साहू  शामिल हुए।
close