पति ने टंगिया मारकर किया पत्नी का कत्ल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170605-WA0693बिलासपुर— कोटा विकासखण्ड के बेलगना थाना चौकी क्षेत्र में जंगल में महिला की लाश मिली है। महिला को उसके पति ने ही टंगिया से मार-मार कर मौत के घाट उतारा है। महिला का नाम फउरा बाई है। एक व्यक्ति की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद हत्यारे पति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस जानकारी के अनुसार कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक महिला की पति ने टंगिया से मार मार हत्या कर दिया है। महिला धूपघाटा गाव की रहने वाली है। महिला के पति का नाम लगन सिंह है। बेलगहना पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत मृतक महिला के भाई दयाराम की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

         दयाराम ने बताया है कि फवरा बाई और उसके पति में हमेशा लड़ाई झग़ड़ा होती थी। फवरा बाई का अपने पति लगन सिंह से रविवार की शाम करीब 8 बजे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुई। क्रोध में आकर लगन सिंंह ने फवरा बाई पर कुल्हा़ड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह फवरा बाई जान बचाकर जंगंल की तरफ भागी। लेकिन लगन सिंंह न फवरा बाई का पीछा कर जंगल में ही कुल्हाड़ी ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। जिसके चलते फवरा बाई की मौके पर ही मौत हो गयी।

                        बेलगहना पुलिस चौकी के हवाले से कोटा के थानेदार ने बताया कि दयाराम की शिकायत पर मृतक के पति को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
close