पति पत्नी में सरेआम मारपीट…महिला को घसीटकर पीटा…मौके पर पहुंची पुलिस..शिकायतकर्ता का इंतजार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— श्रीकांत त वर्मा स्थित मैग्नेटो माल में दिन दहाड़े पति पत्नी आपस में उलझ गए। पति ने पत्नी को दुपट्टा में बांधकर ना केवल घसीटा। बल्कि जमकर मारपीट भी की। इस दौरान लोग तमाशबीन होकर देखते रहे। मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को मिली। सूचना के बाद डायल 112 का वाहन स्टाफ के साथ मौे पर पहुंच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं की है। रिपोर्ट लिखने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि शाम पांच बचे..मैग्नेटो माल घूमने गए युवक युवती के बीच झगड़ा हो गया। लोगों से जानकारी मिली कि युवक ने सरेआम माल में युवती को घसीटकर पीटा। लोगों ने यह भी बताया कि युवक ने युवती को दुपट्टा से बांधकर गिराया। इसके बाद जमकर मारपीट की। मामले की जानकारी किसी ने 112 को दी।

                               सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम ने बताया कि झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही 112 की गाड़ी मौके पर पहुंंच गयी। दोनों को अलग कराया गया। इस दौरान दोनों ने बताया कि पति पत्नी हैं। दोनों में लम्बे समय से विवाद है। बताया जा रहा है कि मैग्नेटो माल में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गयी।

                   मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मोहम्मद कलीम ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। यदि महिला या पुरूष ने किसी प्रकार की शिकायत की तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

close