पत्नी और बड़ी बहन ने कहा…कांग्रेसियों में दिखने लगी मायूसी…बेटे ने बताया–मतदान के बाद दूर हो जाएगा भ्रम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज समुचा विश्व कायल है।कांग्रेस को विश्वास के संकट ने घेर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पन्द्रह सालों में विकास कर जनता के विश्वास को हासिल किया है। यह बातें जनसम्पर्क के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रवाल की बहन शारदा गोयनका ने कही।
                अमर अग्रवाल की बहन शारदा गोयनका शशि अमर अग्रवाल के साथ मध्यनगरी मसानगंज इमलीपारा, ईदगाहभाटा जूनी लाइन निराला नगर शहीद अशफाक उल्ला नगर समेत विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। सरकंडा क्षेत्र के वार्ड 58 , 52 और 53 में जनता के बीच पहुंचकर संवाद किया। 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने को कहा। इस दौरान शशि अमर अग्रवाल और शारदा गोयनका ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशिला स्वागत किया।
            मंत्री अमर अग्रवाल की बड़ी बहन शारदा गोयंका ने कहा कि भाजपा का मतलब जनता का विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो का फायदा जनता को मिल रहा है। आज समूचा विश्व मोदीमय है। कांग्रेस को अविश्वास के संकट ने घेर रखा है।  राज्य का पिछले 15 सालों से तेजी से विकास हुआ है। यही वजह है कि आज ना तो प्रदेश में ना ही देश में भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प है।
                               महिलाओं के बीच शशि अमर अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सद्भाभाव और समरसता भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। इसका श्रेय निश्चित रूप से रमन सरकार को जाता है। छत्तीसगढ़ में चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। नवा छत्तीसगढ़ अभियान के तहत साल 2025 तक छत्तीसगढ़ में गरीबी घटकर 15 प्रतिशत से भी कम हो जाएगी। शत प्रतिशत बच्चे स्कूलों में दाखिला लेंगे। छत्तीसगढ़ शत प्रतिशत साक्षर हो जाएगा। किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। अमर अग्रवाल की पत्नी और बहन ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के चेहरे संभावित नतीजों को लेकर मायूस हैं।
अब जनता ही सिखाएगी सबक
              भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल  के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने भी डोर टू डोर जनसंपर्क किया। शिवाजी नगर, संत रविदास नगर, नागोराव शेष नगर, कृष्णा नगर, बसंत भाई पटेल नगर, शहीद राम प्रसाद बिस्मिल नगर, समेत कुल 7 वार्डों में जनता के बीच पहुंचे।आदित्य ने बुजुर्गों, माता और बहनों से आशीर्वाद लिया। आदित्य ने कहा उनके पिता की सोच विकासवादी है। अमर अग्रवाल ने पिछले 20 सालों में बिलासपुर का नाम देश के नक्शे में बेहतर तरीके से स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है। मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ अधोसंरचना का विकास बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में हो रहा है। आश्चर्य होता है कि स्मार्ट सिटी को कुछ लोग छलावा बताते हैं। इसके पीछे उनके खुद के हित हो सकते हैं। जिन्हें जनता अच्छी तरह से जानती है। कांग्रेसियों को सत्ता की भूख ने बेचैन कर दिया है। अनर्गल बयानबाजी करने वालों को जनता 20 नवंबर को सबक सिखाएगी।
close