पत्नी की किचकिच से परेशान..फांसी पर झूला पति..पेड़ से लटकी मिली लाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पत्नी की रोज की किचकिच से परेशान पति खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर लिया है। शव की पहचान के बाद सकरी पुलिस को आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नरोत्त्म राव दो दिन पहले 30 मई को घर से गायब थे। परिजनों ने नरोत्तम के गायब होने की जानकारी थाने में दी थी। मामला गुम इंसान में  दर्ज किया गया था। 
 
                सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डामर प्लांट के सामने पेड़ से लटकी एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी। लाश की पहचान नरोत्तम राव के रूप में की गयी। नरोत्तम  पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था। परिजनों की शिकायत पर गुमइंसान के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल अब फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 
                   जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी नरोत्तम राव की उम्र 34 साल है। उसका अपनी पत्नी से हमेशा विवाद रहता था। रोज रोज की चिक चिक से परेशान था। शुक्रवार को नरोत्तम अपने घर से किसी को कुछ बताए बिना गायब यानि कहीं चला गया।
 
            परिजनों ने गायब होने की जानकारी सकरी थाना पहुंचकर दी। पुलिस ने गुम इंसान में मामला दर्ज किया। 1 जून सोमवार सुबह गुजरने वालों ने देखा कि  डामर प्लांट के सामने स्थित सागौन के पेड़ से रस्सी के सहारे एक लाश लटकी हुई है। लाश काफी सड़-गल चुकी है। पास में ही एक बाइक भी है।
 
           ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान सोमवार को गायब नरोत्तम राव के रूप की। शव का पंचनामा कर लिया गया है। पुलिस ने आत्मह्त्या का अपराध दर्ज किया है।
TAGGED:
close