पथरिया में सीएम और जोगी आमने-सामने

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Pic-2-AJ& Siyaram Kaushik-CM programe-Pathariya-18-05-16बिलासपुर—मुंगेली विधानसभा के पथरिया विकासखंड में आयोजित मुख्यमंत्री के लोकसुराज अभियान कार्यक्रम में अचानक पहुँचे मरवाही विधायक अमित जोगी ने गांव से पारित सात मांगो वाला प्रस्ताव सीएम को सौंपा। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक भी अमित जोगी के साथ नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस के निष्कासित नेता मरवाही विधायक अमित जोगी आज मुख्यमंत्री के पथरिया लोक सुराज अभियान यकायक नजर आए। जोगी ने पथरिया विकास खंड की 11 पंचायतों की ग्राम आवाज सभा से पारित सात मांगों को मुख्यमंत्री को दिखाया। हाथ जोड़ कर अनुरोध किया कि प्रदेश के 20000 गाँवों के डेढ़ करोड़ लोगों की आवाज़ सुनें। उनकी बुनियादी माँगों पूरा करें। इसके बाद छत्तीसगढ़ में लोक सुराज आयेगा। अन्यथा लोक सुराज अभियान मात्र एक सरकारी ढकोसला बन कर रह जाएगा।

                          मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अमित जोगी और सियाराम कौशिक मंच पर जाने की वजाय ग्रामीणों के बीच बैठे। अंमित जोगी की अगुवाई में बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक कार्यक्रम के बाद मिलकर बातचीत की। अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव जिले की सच्चाई से भी अवगत कराया।

अमित जोगी ने बातचीत के दौान मुख्यमंत्री कहा कि मैँ कल आपके विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर गाँव गया। वहां 15 हैंडपंपों में से 12 सूखे हैं। 3 हैंडपंप से बूँद बूँद पानी आ रहा है। जोगी ने रमन को कागज़ दिखाते हुए कहा कि आपके आदर्श गाँव सुरगी में 19 तालाब और 21 हैंडपंप सूखे हैं। अमित जोगी ने सीएम से बताया कि पथरिया में जिस कॉलेज भवन का लोकार्पण आज किया जा रहा है उसकी  दीवारों में दरारें हैं। भवन को गिरने का खतरा है।

अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोकसुराज अभियान के दौरान विपक्ष की अवहेलना की जा रही है। विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को लोकसुराज अभियान में बुलाया नहीं जाता है। विपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार अलोकतांत्रिक है। जनता की समस्याओं को लेकर विपक्ष के जनप्रतिनिधिओं को लोकसुराज अभियान में शामिल होने होने का अधिकारी है। अकाल से पीड़ित किसानों के सामने लोक सुराज के नाम पर अरबों करोड़ों रूपए के टेंट  नाचा मनोरंजन,परिवहन में फ़ज़ूल ख़र्च को रोका जाए।

Share This Article
close