पदयात्रा पर निकले धरमलाल कौशिक बोले-BJP की कामयाबी से घबरा रही कांग्रेस

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जनसंपर्क यात्रा को मिल रहे प्रतिसाद से कांग्रेस नेतृत्व परेशान और विचलित है। उन्होंने कहा कि अब घर कहीं भी खाली नहीं है। हर घर में खुशहाली है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में इन 14 वर्षों में समग्र विकास की परिकल्पना के साथ आम जीवन में रौशनी से राशन और अन्त्योदय की स्थापना में कारगर कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के इन वर्षों में कांग्रेस गांव, गरीब की चिंता की होती तो हम आज वैश्विक शक्ति के तौर पर पहचाने जाते हैं, लेकिन एक परिवार को शक्तिशाली बनाने में जुटी है। कांग्रेस अब केवल विकास की चिंता अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया, प्रदेशाध्यक्ष भपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव समाज को बांटकर एक सियासी लाभ लेने का सपना देख रहे हैं जिसमें वो सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का पराजय निश्चित है। भाजपा प्रदेश धरमलाल कौशिक ने जनसंपर्क यात्रा के तीसरे दिन बिल्हा विधानसभा के ग्राम खुडिय़ाडीह में बाबा गुरू घासीदास की पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की।

बोड़सरा, दुर्गडीह, कनेरी, पिरैया होते हुए सरवानी में समाप्त किया। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close