पम्प पर विनोद दादा का कब्जा…बस्ती में पानी की जंग…CMO ने कहा..क्या करें..गड़ब़ी पुरानी…..टेंशन हमको

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर–जबरा मारे और रोने भी ना दें….यदुनन्दनगर वासियों की कुछ ऐसी ही हालत है। सरकारी पम्प पर विनोद दादा का कब्जा है। विनोद दादा अपनी जरूरत पर पम्प चालू करते हैं। तीन चार कार की धुलाई और सड़क को तर करने के बाद पम्प बन्द कर देते हैं। यह जानते हुए भी पम्प सार्वजनिक है। लेकिन उनके आगे किसी की नहीं चलती है। जिसके कारण यदुनन्दननगर स्थित हनुमान मन्दिर के सामने के सैकडों परिवार एक-एक बूंंद पानी के लिए तरह रहे है। बच्चों की करूण आवाज भी विनोद दादा को नहीं पिघला पायी है। शिकायत करने पर तिफरा सीएमओ भोला सिंह कहते हैं कि गड़ब़ड़ी पुराने लोगों की और अब गुण्डे से लड़ने के लिए हमें बकरा बनाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सूर्य आग उगल रहा है। हर तरफ पानी के लिए हाहाकार है। यदुनन्दननगर में भी कमोबेश ऐसी स्थिति है। हनुमान मन्दिर के सामने वाली बस्ती के सौ से अधिक परिवारों के पानी पर एक गुण्डे ने कब्जा कर लिया है। बस्ती के लोग जब विरोध करते हैं तो विनोद दादा का टूक जवाब होता है कि पम्प स्टार्ट नहीं करेंगे जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले। ऐसा ही कुछ जवाब शिकायत सुनने के बाद तिफरा नगर पालिका सीएमओ का भी है। भोला सिंह कहते हैं कि गड़बड़ी पुराने लोगों ने किया..अब टेंशन हमको दिया जा रहा है।

              बताते चलें कि यदुनन्दन नगर में पानी की विकराल समस्या है। हनुमान मन्दिर के सामने रहने वाले सौ अधिक परिवार की स्थित व्यवस्था के बाद भी पानी नहीं मिलने से बद से बदतर में है। यद्यपि बस्ती में नगर पालिका से पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन हनुमान मन्दिर के सामने वालों को टैंकर भी नसीब नहीं है। प्रशासन का कहना है कि यहां बोर बेहतर स्थिति में है। बावजूद इसके बस्ती वालों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ा रहा है।

                                 जानकारी हो कि तीन चार साल पहले हनुमान मन्दिर के सामने शासन की तरफ से बोर किया गया है। लेकिन पम्प का स्टार्टर विनोद के घर में लगाया गया। अब बिना विनोद के इजाजत से पम्प नहीं चलता है। अन्य मौसम में तो लोग पानी की व्यवस्था कर लेते हैं। लेकिन गर्मी में जब पानी की भारी कमी हो जाती है। तो लोग विनोद का हाथ पांव जोड़ते हैं। पम्प चालू करने को लेकर लोगों के साथ विनोद की कई बार मारपीट हई है। बावजूद इसके विनोद का पम्प पर तीन साल से कब्जा बरकरार है। मामले में कई बार शिकायत हुई..लेकिन ना तो विनोद के खिलाफ कार्रवाई हुई..और ना ही पानी की  समस्या का निदान ही हुआ।

बस्ती में हाहाकार..करता है सड़क और कार की धुलाई

                           वीडियो में विनोद को कार धोते हुए से देखा जा सकता है। कमोबेश रोज यही स्थिति होती है। कभी वह सड़क को धोता है तो कभी कार पर पानी की बौछार मारता है। कालोनी के लोगो ने बताया कि विनोद के पास तीन चार गाड़ियां है। रोज सुबह सभी गाड़ियों की धुलाई करता है। मजाल है कि कोई इस समय भी पानी भरने आए। क्योंकि वह पानी सप्लाई भी बंद कर देता है। यदि किसी ने सुबह के बाद पम्प चालू करने को कहा तो उसकी खैर नहीं ।

सरकारी पम्प पर विनोद दादा का कब्जा

जानकारी हो कि पम्प सरकारी है। लेकिन मशीन विनोद के घर में लगा है। इसलिए विनोद पम्प पर अपना कब्जा समझता है। उसने एलान भी किया है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यद्यपि पम्प चालू करने को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति रहती है। लोग अब विवाद से बचकर पालिका के टैंकर से पानी ले रहे हैं।

गड़बडी किसी की और मुसीबत हमको

स्थानीय लोगों ने विनोद के खिलाफ और खासकर पानी को लेकर कई बार शिकायत की। तिफरा नगर पालिका सीईओं ने बताया कि सरकारी पम्प पर किसी का कब्जा नहीं हो सकता । पुराने लोगों की गड़ब़ड़ी का खामियाजा अब हमें भुगतना पड़ रहा है। स्टार्टर विनोद के घर में लगाया गया है। अब पुलिस का सहारा लेना होगा। इसके बाद ही मामला सुलझेगा।

close