परीक्षा केन्द्रों में आधी अधूरी व्यवस्था…शिक्षक नेता संजय शर्मा ने कहा…सचिव करेंगे शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

परीक्षा शुल्क,पर्यावरण विषय,12 वी कक्षा,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ,बिलासपुर—बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। यद्यपि शासन का दावा है कि परीक्षा केन्द्रों का माहौल परीक्षार्थियों के हित में बनाकर रखा गया है। लेकिन शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा की शिकायत है कि बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा, चिकित्सा और बिजली का इंतजाम ठीक से नहीं किया गया है। मामले की शिकायत मंडल सचिव से करेंगे। साथ मांग करेंगे के केन्द्रों में परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव रहित वातावरण की व्यवस्था की जाए। संजय शर्मा ने अभी तक की व्यवस्था को लेकर ना केवल नाराजगी जाहिर की है। बल्कि शासन के दावों पर खीज भी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                              छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश के बाद शासन ने दावा किया था परीक्षा केन्द्रो का वातावरण छात्र हित में रहेगा। लेकिन शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने सारे दावे को खोखला बताया है। संजय ने बताया कि  केंद्र की स्थानीय व्यवस्था की बात अलग कर दे तो देखने को मिल रहा है कि प्रदेश के कई जिले के परीक्षा केंद्रों में निर्देशों के अनुसार व्यवस्था ठीक नही है।
     संजय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में पूर्व वर्ष तक बोर्ड परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था पूर्व से जारी किया जाता था। लेकिन इस साल कई केंद्रों में सुविधा का अभाव देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि इन दिनों 10 वीं और 12 वी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। प्रदेश में हजारों परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां कुछ सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
                       प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के कई परीक्षा केंद्र में पुलिस की व्यवस्था नही है। स्थानीय थानों में पुलिस बल की कमी के चलते परीक्षा केंद्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नही की जा रही है। केन्द्रों में चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मचारी नही है। परीक्षा केन्द्रों में कभी भी किसी छात्र को दबाब में चक्कर आ जाता है, सिर दर्द या बुखार आ सकता है। ऐसे में प्राथमिक उपचार की आवश्यकता होती है। पूर्व  वर्ष तक स्वास्थ्य कर्मचारी रहते थे। इस बार परीक्षा केंद्र में यह व्यवस्था नही है। इसी प्रकार से दूरस्थ परीक्षा केंद्र में विद्युत की आपूर्ति बाधा बन रही है। अनियमित विद्युत आपूर्ति से परीक्षार्थी परेशान हो रहे हैं।
close