पर्दे के फंदे पर झूला परदेशी…पुलिस पहुंचने से पहले बेटी, बेटा ने पिता को फांसी से उतारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में बीती रात 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्यी की है। मृतक का नाम परदेशी रात्रे पिता ढेलाउ राम रात्रे है।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंंच गयी। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेशनगर में एक अधेड़ ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना करीब तीन बजे रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में मृतक का बेटा उमेश ने बताया कि एक दिन पहले परिवार के सभी सदस्य दल्हा गांव बड़े भाई के यहां राखी बंधवाने गए थे।

              परिवार के सभी सदस्यों के साथ मृतक पदरेशी रात्रे भी भाई के यहां गया। उमेश ने पुलिस को बताया कि राखी कार्यक्रम के बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ रात्रि करीब 8 बजे  गणेशनगर स्थित घर लौटे। घर में सब कुछ सामान्य था। पिता ने देर रात्रि कब फांसी लगाई किसी को जानकारी नहीं हुई। घटना करीब  3 के आसपास की रही होगी।

               पुलिस के अनुसार मृतक परदेशी के गले में पर्दा का फंदा लिपटा हुआ पाया गया है। पूछताछ में उमेश ने बताया कि रस्सी नहीं मिलने के कारण पिता ने परदे को ही फांसी का फंदा बना लिया। और लटकर जान दे दी।

                                  उमेश के अनुसार उसने पुलिस के पहुंचने से पहल अपनी बहन के साथ शव को फांसी से उतारा। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने भी पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

close