पर्यटकों ने मनाया जीवों के साथ विजयदशमी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

KANANNबिलासपुर—विजयदशमी पर्व पर आज पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमियों की भीड़ कानन जुलाजिकल पार्क में देखने को मिली। आज करीब 2000 लोगों ने विजयदशमी पर्व हरीभरी वादियों में कानन के जीवों के बीच मनाया। प्रबंधन ने भी पर्यवटकों का स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विजयदशमी पर्व पर वन्य जीव प्रेमियों ने कानन के जीवों के साथ जश्न मनाया। आज करीब 2000 पर्यटकों ने कानन के जीवों को देखा। इसमें से करीब पन्द्रह सौ लोग वयस्क लोग शामिल हुए। कानन पहुंचने वाले पर्यटकों से वन विभाग को करीब पैतालिस हजार रूपए की आमदनी हुई है।

टी.आर.जायसवाल के अनुसार इस बार कानन में सालभर चहल पहल की स्थिति बनी रही। लोग दूर-दूर से किसी ना किसी बहाने जीवों के साथ प्राकृतिक वातावरण और जीवों का आनंद उठाने जुलाजिकल पार्क पहुंचे। जायसवाल ने बताया कि इस साल कानन पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या कुल 46 हजार को पार कर चुकी है।

Share This Article
close