पर्यावरण बचाने सीयू छात्रों का लकड़ी बचाओ अभियान

BHASKAR MISHRA

ggdu bilaspurबिलासपुर—-गुरूघासी दास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने होलिका दहन के दौरान कम से कम लकड़ी जलाने की अपील की है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने जनजागरण अभियान चलाते हुए सभी से सुरक्षित होली खेलने की गुहार लगायी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जनता से सुरक्षित होली खेलने को कहा है। छात्र छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील की है। छात्र छात्राओं ने बताया कि होलिका दहन में कम से कम लकड़ी का प्रयोग करेंगे तो पर्यावरण संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

               छात्र छात्राओं के अनोखे मुहिम को आने जाने वाले सभी लोगों ने पसंद किया। कई लोगों ने बताया कि नौजवान पीढी जाग गयी है। पिछले दो दशक में धूल धुआँ ने पर्यावरण को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया है।पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सभी लोगों को कमर कसकर तैयार रहना होगा। छात्र छात्राओं के पर्यावरण संरक्षण अभियान को आम लोगों के अलावा पुलिस जवानों ने भी पसंद किया।

              इस दौरान छात्र.छात्राओं ने बताया कि एक ही मोहल्ले में कई होलिका बनाई जाती है। इसके चलते टनों लकड़ियों को जला दिया जाता है। इसलिए खर्च में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मोहल्ले में केलव एक ही होली जलाई जाए। इससे लोगों में न केवल प्यार बढ़ेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

close