बिलासपुर— पलक झपकते ही चोर उचक्कों ने महिला का पर्स पार कर दिया। पर्स में दो झुमका,मंगलसूत्र और नगद 16 हजार रूपए थे। घटना मरीमाई मंदिर क्षेत्र कई है। दरवाजा खोलने के बाद घर अंदर लाइट जलाने गई महिला के पर्स को चोर ने पार कर दिया। पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत की है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
सिविल लाइन थाना पहुंचकर मरी माई क्षेत्र निवासी रेहाना बेगम ने बताया कि दो दिन पहले शादी में शामिल होने रायपुर गयी थी। आज ही लौटी हूं। घर के सामने सुरक्षित जगह पर्स रखकर दरवाजा का ताला खोली। दरवाजे खोलने के बाद एक पल के लिए घर अंदर गयी और लाइट जलाई। जैसे ही बाहर पर्स लेने आयी तो देखा किसी ने उसे पार कर दिया है।
महिला के अनुसार पर्स में सोने के दो झुमके और एक मंगलसूत्र था। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपए से अधिक है। इसके अलावा पर्स में 16 हजार नगद भी थे। कुल 76 से 80 हजार रूपयों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस को भरोसा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।