पलायन करते मजदूरों के बीच सीए परिवार का मानवीय चेहरा..रोज बांट रहा भोजन,दवा और नाश्ता..मदर टेरेसा आश्रम पहुंचा संगठन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-कोविड 19 की विश्वव्यापी समस्या में राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने बिलासपुर सीए परिवार ने संकल्प लिया है। बिलासपुर सीए परिवार ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि इस भीषण आपदा में हम सब एक है। एक दूसरे की मदद को हम हमेशा तत्पर हैं। क्योंकि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। 
 
             बिलासपुर सीए परिवार ने 28 मार्च से 2 मई तक राशन और भोजन की व्यवस्था करते हुए भीषण आपदा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया है। बिलासपुर सीए संगठन के वर्तमान अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन 100 पैकेट भोजन पुलिस टीम  की निगरानी में वितरण किया गया। इस दौरान 25 मज़दूर परिवारों के बीच राशन का भी वितरण किया गया।
 
              विवेक अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस दौरान बिलासपुर सीए परिवार की तरफ से 1 लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से कलेक्टर को मुख्यमंत्री सहयता कोश के लिए दिया गया है। अभी तक बिलासपुर सीए परिवार के सदस्यों  ने  ICAI की तरफ से COVID 19 फण्ड और प्रधानमंत्री सहायता कोष में कुल 1 लाख 80 हजार रूपयों की सहायता राशि दी है। 
 
            कोविड 19 की विश्वव्यापी समस्या ने देश को झकझोर दिया है। सीए परिवार ने सामाजिक सरोकार को महत्व देते हुए अपने परिवार के साथ प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर राहत अभियान भी चलाया।  पेंड्रीडीह बाइपास के पास पलायन कर रहे ज़रूरतमंद मज़दूरों की सहायता के लिए 5 मई से राहत शिविर चलाई जा र ही है। शिविर के माध्यम से बिलासपुर सीए परिवार पलायन कर रहे मज़दूरों और जरूरतमंदों के बीच लगातार और प्रतिदिन पानी, ब्रेड, बिस्कुट, मिक्स्चर, चना , गुड़,इलेक्ट्रोल,भोजन का वितरण कर मानवता की सेवा कर रहा है।
 
    बिलासपुर चार्टड अकाउंटेट अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को सीए संगठन ने मंगला स्थित मदर टेरेसा आश्रम में भोजन सामग्री का वितरण किया है।
 
                 इस दौरान सीए परिवार से पूर्व अध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल,  सीए सुरेंद्र अग्रवाल,  वर्तमान अध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल , सचिव सीए अविनाश सिंह टुटेजा और सीए परिवार के अन्य सम्मानित सदस्यों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान सीए परिवार के एक एक सदस्यों के सहयोग से चलाया जा रहा है। जब तक स्थितियां सामान्य नहीं होती है सीए परिवार अपने धर्म  को निभाने में चूक नहीं करेगा।
Share This Article
close