पवन साय ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समयदानी के रूप में पार्टी की सेवा करें। अलग-अलग मंडलों और विधानसभा में अपनी सेवाएं दें। समयदानी कार्यकर्ता पार्टी के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होने कहा कि बिलासपुर का नौजवान कार्यकर्ता जिस बी बूथ में संकल्प के साथ जायेगा..संगठन को मजबूत बनायेगा।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि समयदानी युवा कार्यकर्ता हमारे मंडल और बूथ स्तर पर कार्य करेंगे। शहर से लेकर गांव तक भाजयुमों कार्यकर्ता निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान की बुनियाद पर खड़ी है। डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी है। पहली बार पार्टी ने पार्टी को मजबूत बनाने समयदानी कार्यक्रम तैयार किया है। समयदानी कार्यकर्ता आने वाले समय में प्रेरणास्त्रोत बनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। संगठन के क्षेत्र में बिलासपुर जिले का इतिहास गौरवशाली है। हमारे युवा साथी समयदानी के रूप में अन्य जिले में कार्य करेंगे। उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी और व्यक्तित्व का विकास होगा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय ने कहा कि जो कार्य संगठन ने तय किया है उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम अपने समय का पूर्ण उपयोग करते हुये बूथ को मजबूत बनायेंगे।