पहली बार कोर्ट में आनलाइन पेश हुए आरोपी..और फिर बिलासपुर पुलिस ने बना अनोखा रिकार्ड..सिविल लाइन पुलिस को मिली कामयाबी..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– प्रदेश में पहली बार पुलिस ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालय में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया गया। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा कर प्रदेश में रिकार्ड स्थापित किया है। सिविल लाइन पुलिस थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि विडियों कान्फ्रेसिंग से न्यायालय में रिमाण्ड लेने वाला सिविल लाइन थाना प्रदेश और जिले का पहला पुलिस स्टेशन बना है।पहली बार पुलिस विभाग ने कोर्ट में आनलाइन रिमाण्ड पेश किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि थाने में दर्ज कुल 9 प्रकरणों का 01 घण्टे के अन्दर न्यायालय में रिमाण्ड पेश किया गया।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
 
               इस दौरान एक महिला समेत 10 आरोपियों को न्यायालय के सामने हाजिर किया गया। सभी आरोपियों को बारी बारी प्रकरण के अनुसार न्यायालय के संज्ञान में लाया गया।
 
           परिवेश तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर और फिजिकल  डिस्टेन्सिंग का पालन करने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने मुजरिमों को आनलाइन कोर्ट में पेश करने का तकनीकी प्रयास किया है
 
          आरोपियों को न्यायालय के आदेश के अनुसार ही विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पेश किया। 21 मई  की रात्रि पुलिस अधीक्षक के आदेश और प्रयास के बाद पक़ड़े गए सभी आरोपियों को आनलाइन कोर्ट में पेश करने को कहा गया था। सभी आरोपियों पर धारा 144 और सोशल डिस्टेंन्सिग का उल्लघंन का आरोप है। आरोपियों को धारा 188 के तहत रिमाण्ड में लिया गया।
 
           परिवेश तिवारी ने बताया कि आनलाइन पेश किए गए आरोपियों का नाम इस तरह है।  कमल कपूर बंजारे पिता स्व शिव प्रसाद बंजारे ,सारिका बंजारे पति कमल कपूर बंजारे,लक्ष्मण सोनी पिता अशेाक सोनी,वेदप्रकाश साहू पिता रमेश कुमार, अभिषेक दुबे पिता राजेन्द्र प्रसाद को आनलाइन कोर्ट के सामने पेश किया गया। 
 
    इसके अलावा आरोपी अतुल डोंगरे पिता राजकुमार डोंगरे, शेख अजरूददीन पिता शेख इमाउददीन,सज्जाद खान पिता रज्जाक खान,रिजवान अली पिता राशिद अली, मुकिम खान पिता स्व रहीम खान को भी न्यायालय में आनलाइन हाजिर किया गया। सभी लोग थाना सिविल  लाइन क्षेत्र के निवासी है।
 
Share This Article
close