पहले आबरू…हत्या के बाद लूटा गहना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

andha_qatlबिलासपुर—-कोनी थाना क्षेत्र में महिला लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह लूट पाट का होना बताया जा रा रहा है। आरोपी के अनुसार मृतका के गहने को मुंगेली बेचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             कोनी मेंटल हॉस्पिटल के पास बंधवापारा सकरी निवासी मालती बाई खुंटे की लाश संदिग्ध अवस्था में पायी गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि महिला शादी विवाह में केटरिंग वालो के साथ काम करती थी।

                       पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका मालती बाई के पास मोबाइल भी था। घटना के बाद से मोबाइल गायब है। किसी तरह मोबाइल का नम्बर पुलिस ने तलाश की। मोबाइल में तीन नाम मिले जिनसे महिला ने ज्यादा समय तक बातचीत की थी। दो नम्बर से  पुलिस को ठीक ठाक जवाब मिला। एक कालर ने पुलिस का नाम सुनते फोन बंद कर दिया। संदेह के आधार पर नम्बर ट्रेस के बाद साहेबदास कुर्रे का नाम सामने आया। साहब कुर्रे सेल्समेन का काम करता है।

                    पुलिस ने साहेब दास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि डकैती की सजा काट कर बाहर निकला है। सजा काटने के दौरान उसकी कुछ लोगो से दोस्ती हो गयी। जिनसे वह जेल में अक्सर मिलने जाया करता था। उसी दौरान उसकी मुलाकात मालती से हुई। मालती का  पति भानू प्रसाद दुबे नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 2015 में जेल गया था।

                        जेल में मुलाकात के दौरान साहेबदास और मालती के बीच दोस्ती हो गयी। साहेब ने मालती को  बताया कि वह भानु को छुड़ाने के लिए 50 हजार रूपए खर्च करेगा।  इसके बाद दोनो मिलने लगे । 24 अगस्त को साहेबदास मालती के घर पहुंचा और वकील से मिलाने की बात कह रतनपुर ले गया।  दोनो रतनपुर से बस में बैठ कर सेंदरी आए। पैदल कछार की ओर चले गये।

                          इसी बीच साहेबदास ने मालती बाई खुंटे के साथ संबंध बनाया। दोनो के बीच विवाद हो गया। मालती ने कहा कि वह लगातार उसके साथ घूम रही है। चार हजार खर्च भी हो गये है। वादे के अनुसार उसने 50 हजार भी नही दिया है। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ा कि साहेबदास ने मालती बाई खुंटे का मुंह और नाक दबा दिया।  दम घुटने से मालती की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत के बाद साहेब..मालती की लाश से गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

                    पुलिस पूछताछ में साहेब ने बताया कि उसने मालती के गहनों को मुंगेली में बेचा है। सीएसपी लखन पटले ने बताया कि पुलिस की एक टीम को  मंगेली भेजा जाएगा।

close