पहले आवभगत..रूपए देखते बदल गयी नीयत..साथियों को मारा-पीटा और लूट लिया 1 लाख..दोनो आरोपी पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर लूट पाट और मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को घर से धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से खर्च के बाद बचे लूट की रकम और मोबाइल को जब्त किया है। आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।

                सरकंडा पुलिस जानकारी के अनुसार बसहा निवासी गुलाब प्रसाद ने थाना पहुंचकर बताया कि वह अपने साथ चन्दराम के साथ गांव से ट्रैक्टर की किश्त पटाने मंगला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक बिलासपुर आया। किन्हीं कारणों से 8 जनवरी को रूपए जमा नहीं हो पाए। इसके बाद दोनों गांव के लिए निकले। रास्ते में पानी बरसने से भीग गए। बारीश से बचने और भीग जाने के कारण चन्दराम के परिचित हरिसिंगार अटल आवास में रहने वाले  सरवन के घर चले गए। सरवन साहू का घर राजकिशोर नगर में है। इस दौरान दोनों ने कपड़ा बदला।

                  गुलाब प्रसाद ने बताया कि कपड़ा बदलने के दौरान सरवन और उसका साथी रवि गंधर्व ने पांच-पाच सौ के एक लाख रूपए देख लिया। दोनों की नीयत बदल गयी। यकायक दोनों मिलकर गाली गलौच करने लगे। इसके पहले हम समझ पाते दोनों ने मिलकर मारना शुरू कर दिया। घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह दोनों बचकर मोपका चौक पहुंचे। घर वालों को फोन किया। घर वाले मोटरसायकल से आए और हम दोनों अपने बसहा पहुंचे। 

               दूसरे दिन घर वालों के साथ लूट पाट और मारपीट की घटना का जिक्र किया। घरवालों के निर्देश पर सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत की। पार्थी रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुूरू हुई। पुलिस ने सरवन और रवि गंधर्व को राजकिशोर स्थित हरसिंगार अटल आवास से दोनों आरोपियों को शिकायत के 12 घंटे के अन्दर पकड़ लिया गया।

                पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट की कुल 62 हजार रूपए नगद बरामद किया। इसके अलावा लूट के रूपए से खरीदी गयी मोबाइल को भी जब्त किया गया। आरोपियों को आईपीसी की धारा 394 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

TAGGED: , ,
close