पहले नोटबंदी, अब बजट ने तोड़ा गरीबों की कमर–कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—rajendra shuklaकांग्रेस नेताओं ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के बजट को अलोकप्रिय,जनसामान्य, किसान, मजदूर विरोधी बताया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार  वित्त मंत्री का बजट भाजपा परस्त लोक लुभावन है। बजट में रेल बजट को शामिल करना भारतीय जनता पार्टी सरकार की बहुत बड़ी भूल है। इसका दुष्प्रभाव आने वाले समय में जल्द ही दिखाई देने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज 92 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए बतौर वित्त मंत्री सामान्य और रेल बजट समेकित रूप से सदन में पेश किया। बिलासपुर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के संयुक्त बजट की आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं ने जेटली के संयुक्त बजट को देश के अहित में बताया। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने रेल और सामान्य बजट को एक साथ पेश करने की बहुत ब़़ड़ी भूल की है। बजट में निराशा भरा है…सरकार ने पहले नोटबंदी कर जनता को परेशान किया। राहत की उम्मीद थी..लेकिन वित्त मंत्री ने गरीबों की कमर ही तोड़ दी। अटल ने कहा कि वित्त मंत्री का बजट खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत को साबित करता है।

                 बजट में युवाओ को एक बार फिर छला गया है। बेरोज़गारों को रोजगार कैसे मिलेगा…बजट में कहींं नहीं दिखाई देता है। बजट में किसानो के लिए समर्थन मूल्य और बोनस की घोषणा होनी थी। आयकर टैक्स का दायरा 3 लाख से बढाकर 5 लाख होना चाहिए था। इससे आम जनता को थोड़ी ही लेकिन राहत तो मिलती। अटल श्रीवास्तव ने कहा छठवें और सातवें वेतनमान से लोगों की आय बढ़ने के साथ महंगाई भी बढ़ी है। टैक्स का दायरा बढ़ाना था। शासन ने युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार की घोषणा की है लेकिन बजट में युवाओं के लिए कुछ भी नही है। किसानों के कर्ज माफी के संबध में भी कुछ नही कहा गया है। सामान्य बजट में रेल बजट के शामिल होने से पता नही चलेगा कि राज्य को रेल में क्या मिला है। रेल बजट अलग से पेश किया जाता तो बेहतर होता।CONGRESS BAITHAK 003

                                             SMART_CITY_BITE_SHAILENDRA 005    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा बजट में ऐसा कुछ नही है कि अच्छा कहा जाए। एक करोड़ बीपीएल कार्डधारियों का नाम सूची से हटान दुखद पहलु है। 2022 तक किसानो की आर्थिक आय दुगनी हो जाएगी…यह केवल भाजपा का यह जुमला है। कम से कम बजट के आने के बाद दावे के साथ मैं कह सकता हूं। बजट जनविरोधी,किसान विरोधी,मजदूर विरोधी है। शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि उद्योगपतियों को ध्यान में रख बजट तैयार किया गया है। बजट में आम जनता को कहीं स्थान नहीं दिया गया है।

              जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि किसानों की आय में बढ़ोतरी करने की बात कही गयी है लेकिन यह होगा कैसे  इसका जिक्र कहीं नही किया गया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्या प्रावधान तैयार किया गया है इसके बारे मे बताया जाना चाहिए था। कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि टैक्स की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया गया है केवल यही एक राहत वाली बात है। इसके अलावा बजट में  मध्यमवर्ग और किसानों के लिए राहत नही है।

Share This Article
close