पांचवी मंजिल से लगाया छलांग..घटना स्थल पर व्यक्ति ने तोड़ा दम..मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम एक एक व्यक्ति राम प्लाजा के पांचवी मंजिल से छलांग लगा दिया। व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में बात सामने आ रही है कि व्यक्ति का नाम अनिल गुप्ता है। शाम को अनिल गुप्ता ने राम प्लाजा की पाचवी मंजिल से छलांग लगा दिया। इसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अनिल गुप्ता राम प्लाजा में ही रहता है। मूल रूप से वह रतनपुर का रहने वाले है।

                  सिटी कोलवाली पुलिस के अनुसार फिलहाल पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर छलांग लगाने की मुख्य वजह क्या है। इसके अलावा अन्य जानकारियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

TAGGED:
close