पांच महीने बाद पकड़ाया फरार मंजनू…सम्बलपुर से लौटा था घर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170604-WA0609बिलासपुर….स्पेशल टीम ने महीनों से फरार छेड़छाड़ के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी छेडछाड़ की शिकायत के बाद अपने नानी घर उड़ीसा के सम्बलपुर फरार हो गया था। मुखबिर की खबर पर पुलिस ने उसे धर दबोचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी मुबीस हुसैन पिता हुसैन ने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। मामला 5 जनवरी 2017 की है। लड़की के परिजनों ने मुबीस के खिलाफ सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत की जानकारी मिलते ही मुबीस हुसैन अपने घर से फरार हो गया। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

                                      पुलिस ने बताया कि मुबीस ने लड़की का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके चलते पीड़ित के परिजन नाराज और परेशान भी थे। मुखबिर से जानकारी मिली कि मुबीस सम्बलपुर स्थित अपनी नानी के यहां से रात्रि को चोरी छिपे अपने घर आया है। जानकारी मिलते ही उसे रात्रि को ही तालापारा में पकड़ लिया गया है।

                   आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मोबिस की उम्र 20 साल है। उसके खिलाफ आरोप तय कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

close