पांच साल की बच्ची से दादा ने किया दुष्कर्म

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cimsबिलासपुर— मुंगेली जिले में  पथरिया ब्लाक स्थित  एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में सिम्स में दाखिल किया गया है। बच्ची का इलाज गहन चिकित्सा में किया जा रहा है। मामला पुलिस ने भी दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                                    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंगेली जिले के पथरिया ब्लाक में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अधिक खून निकलने से बच्ची की हालत बहुत नाजुक है। स्थानीय डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर किया । सिम्स पहुंचते ही डॉक्टरों ने इलाज के लिए बच्ची को गहन चिकित्सा में भेज दिया है। बच्ची की मां ने बताया है कि सूने घर में नाबालिग बच्ची के साथ श्वसुर के पिता दुष्कर्म किया है। घटना के बाद आरोपी फरार है।

                                           फिलहाल बच्ची की हालत बहुत नाजुक बतायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक परिवार का कोई सदस्य बहुत खुलकर बताने से बच रहा है।

close