पारा 45 पार…स्वयंसेवी संगठनों ने उठाया सेवा का बीड़ा…कहीं खुला प्याऊ घर….तो कही वाटर कूलर का तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सूरज की गर्मी से आम जनता हलाकान हो चुकी है। दिन शुरू होते ही लोग शाम का इंतजार करने लगते हैं। लेकिन दिनों दिन पारा बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि रायपुर,दुर्ग के साथ बिलासपुर में आने वाले दो दिनों में लू चलने की संभावना है। मतलब पारा 46 को भी पार सकता है। लू और तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर के तमाम समाजसेवी संस्थाओं ने राहत देने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। जगह जगह प्याऊ खोलकर राहगिरों की प्यास बुझा रहे हैं।
               क्लब द्वारा भीषण गर्मी से जनमानस को राहत दिलाने हेतु प्याऊ घर खोल रहे हैं। लायंस जैसी बड़ी संस्थाएं आम जनता के लिए वाटर कूलर  समर्पित कर रही हैं। बताते चलें कि लायंस क्लब बिलासपुर ने इस साल भी भीषण गर्मी को देखते हुए अपना दूसरा प्याऊ घर तोरवा खोला है। पुराना पावर हाउस चौक के मां शैलपुत्री पेंट के संरक्षण में वाटर कूलर लगाया है। वाटर कूलर समर्पण कार्यक्रम के दौरान मनजीत सिंह अरोरा, देवेन्द्र टुटेजा, नरेन्द्र पाल सिंह गांधी, डाॅ.अरूण शुक्ला, नरेश लिखमानिया, जगदीश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विमल केडिया,  सुनील दुआ, दर्शन छाबड़ा, अरविंद दीक्षित उपस्थित थे। मनजीत अरोरा ने बताया कि जन सेवा ही लायंस क्लब का अंतिम उद्देश्य है।
नर सेवा ही नारायण सेवा
           तिलक मित्र मंडल के माध्यम से नर सेवा ही नारायण सेवा अभियान के तहत मुख्य डाकघर के सामने प्याऊ घर खोला गया है। राहगीरो को भीषण गर्मी में पानी के लिए दर दर भटकना ना पड़े इन्ही बातों को ध्य़ान में रखकर मराठी समाज के युवाओं ने नर सेवा का बीड़ा उठाया है। प्याऊ घर खोलने में प्रसाद देशमुख अजिंक्य जोशी, ओमकार शिलेदार,  मयूरेश जोशी,  कौस्तुभ वर्तक, हितेश, गुरूदेव पुजारी, सुयश काले,  आशीष पाठक, अम्बर चतुर्वेदी ने विशेष योगदान दिया है।
close