पार्षद के खिलाफ पत्रकारों ने किया जंग का एलान

BHASKAR MISHRA

IMG-20161214-WA0006रायगढ़– -पत्रकार सौरभ अग्रवाल को धमकी देने वाले पार्षद के खिलाफ पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर सख्त कार्यवाही की मांग की है। प्रदेश के कोने कोने से रायगढ़ पहुंचे सभी पत्रकारों ने सौरभ अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देने वाले पार्षद के जिला प्रशासन पर दबाव बनाया। रैली निकालकर राज्यपाल , मुख्यमंत्री , पुलिस महानिदेशक के नाम कलेक्टर और रायगढ़ पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत भी की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मालूम हो कि कुछ दिन पहले जुटमिल क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद रत्थु जायसवाल ने पत्रकार सौरभ अग्रवाल को फोन पर जान से मारने धमकी दी थी। रत्थू जायसवाल की दादागिरी के खिलाफ आक्रोशित  पत्रकारो ने मंगलवार को रायगढ़ मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया। शासन पर पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता और जिला प्रशासन पर रत्थू जायसवाल को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

                             धरना, प्रदर्शन और रैली कार्यक्रम में प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों ने हिस्सा लिया।पीड़ित पत्रकार सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेसी पार्षद रत्थु जायसवाल ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते उनका परिवार भय में है। सौरभ के अनुसार आरोपी पार्षद रत्थू जाससवाल और अन्य पार्षदों ने मिली भगत कर निगम की जमीन को अवैध प्लाटिंग कर बेचने की जानकारी को समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

                खबर प्रकाशित होने के बाद पार्षद रत्थू जायसवाल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि तुम लोग कलम से काम करते हो हम पार्षद लाठी से काम लेते हैं। यदि सभी पार्षद नाराज हो गए तो तुम्हे लेने के देने पड़ जाएंगे। रत्थू ने फोन पर कहा कि तुम्हारी औकात हमसे टकराने की नहीं है। इस दौरान उसने  जान से मारने की धमकी भी दी।

                           धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर के कमोबेश सभी पत्रकार संगठनो ने हिस्सा लिया। सुभाष त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ प्रदेश महासचिव राज गोस्वामी , अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव राकेश सिंह परिहार , प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा , छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष नितिन सिन्हा, जिलाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव , उत्तम तिवारी , लोकेश बाघमारे, संजय चौहान,नरेश चौहान,गजेन्द्र राजपूत,चंद्रिका भास्कर ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

                              प्रदेश के कोेने कोने से पहुंचे पत्रकार संगठन के प्रमुखों ने आरोपी पार्षद के खिलाफ दण्डनात्मक कार्रवाई की मॉग की। विरोध रैली निकालकर आक्रोश जाहिर किया। न्याय नहीं मिलने पर पत्रकारों ने प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतवानी दी है।

close