पार हुई हैवानियत की हदः मस्तूरी दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस की सक्रियता..5 घंटे में पकड़ाया दरिंदा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– मूक बधिर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को शिकायत के बाद महज पांच घंटे के अन्दर धर दबोचा गया है। मस्तूरी पुलिस ने तेजी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति एक मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया है। शिकायत के बाद थाना प्रभारी फैजुल शाहर ने मामले की जानकारी तत्काल आला अधिकारियों को दी। आलाधिकारियों के निर्देश के बाद  मस्तूरी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्द्रमन भार्गव को महज 5 से 6 घंटे के अन्दर धर दबोचा है।

                    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने नाबालिग मूक बधिर लड़की के साथ बलात्कार किया है। परिजनों की शिकायत पर मस्तूरी थाना प्रभारी की अगुवाई में  दरिंदे को पांच घंटे के अन्दर पकड़ लिया गया।

                      बताते चलें कि पिछले एक महीने के अन्दर जिले के अलग अलग कोनों से छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला तेजी से सामने आया है। अकेल बिलासपुर जिले में सात से अधिक दुष्कर्म की रिपोर्ट को दर्ज किया गया है। आठवी घटना की जानकारी बुधवार को मस्तूरी में देखने को मिली है।

             पुलिस जानकारी के अनुसार मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ एक दरिंदे ने मुंह काला किया है। घटना के बाद नाबालिग दिव्यांग ने मामले की जानकारी इशारो से अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पाया कि दिव्यांग की हालत बहुत खऱाब है। मामले को समझने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी।

             थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ आरोपी को पकड़ने की कवायद तेज की। महज पांच घंटे के अन्दर दुष्कर्म के आरोपी इन्द्रमनजीत भार्गव को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट 4,5 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

close