पाला बदलते ही सोना का जोगी कसीदा..भाजपा को बताया उत्कल विरोधी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

27.06.2017रायपुर—जोगी कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा और कांग्रेस पर उत्कल समाज के साथ शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। सुब्रत ने यह बात प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक को उत्कल विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कही है। सुब्रत के अनुसार उत्कल समाज के धाकड़ भाजपा नेता बैकुंठ सोना ने भाजपा छोड़कर सैंकड़ों साथियों के साथ जनता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोना ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया, मीडिया चेयरमेन इकबाल अहमद रिजवी के सामने उत्कल विभाग प्रदेशाध्यक्ष भगवानू नायक ने सदस्यता दिलाई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सोना ने कहा भाजपा ने विकास के नाम पर उत्कल बस्तियों पर सबसे ज्यादा बुल्डोजर चलाया है। उत्कल समाज को जोगी ने मात्र तीन साल में वह सम्मान  दिया जो 13 साल में नहीं मिला। भाजपा और कांग्रेस ने उत्कल समाज को वोट बैंक बनाकर रखा है। समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को केवल भीड़ जुटाने और नारे लगाने के लिए बुलाया जाता है। पद और पावर से उत्कल समाज को दूर रखा जाता है।

                       बैकुंठ सोना ने सदस्यता लेने के बाद बताया कि सर्वसमाज के शुभचितंक हैं। ढाई करोड़ जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जनता कांग्रेस के रूप में प्रदेश को एक नई किरण मिली है। जोगी के नेतृत्व में काम करना सौभाग्य की बात है। सोना ने बताया कि भगवानू नायक संघर्षशील और जुझारू नेता हैं। उत्कल समाज को उन्होंने नई पहचान दी है।

close