पिकअप पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल..4 की हालत गंभीर..चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)–बारात से लौट रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। करीब 20 से अधिक बारातियों की घायल होने की खबर है। पुलिस ने शिकायत पर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है
 
                पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला थाना लोरमी  औराबांदा गांव  निवासी भुवनेश्वर साहू कक्षा दसवी का छात्र है। 3 फरवरी को अपने रिश्ते के भाई की शादी में ग्रामीणों के साथ शिरकत करने पिकअप पर सवार होकर बेलसरा गया। पिकअप वाहन क्रमाक CG-10AJ-3608 में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। शादी के बाद सभी बाराती पिकअप से ही बेलसरा से औंराबांधा के लिए रवाना हुए।
 
                       पिकअप में शिकायतकर्ता भुवनेश्वर के अलावा संदीप श्रीवास, हितेश साहू, दीनानाथ साहू,केदारनाथ साहू,तोष कुमार, डलेश्वर साहू ,विक्की साहू , जग्गू साहू समेत करीब 25 लोग सवार थे। रात्रि करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पिकअप दर्री के पास पहुचा। इसी दौरान पिकअप का चालक तेज रफ्तार में चलाने लगा। चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित पिकअप दो बार पलट गया। वहान में सवार करीब 20 से अधिक लोगोें को चोट पहुची । इसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
 
                 पुलिस के अनुसार सभी घायल बारातियों को 112 की सहायाता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल 4 बारातियों को बिलासपुर रिफर किया गया है।
 
          पुलिस ने घायल भुवनेश्वर की शिकायत पर पिकअप वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

TAGGED: ,
close