पिकअप समेत 100 किलो गांजा बरामद..हिरासत में आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170414-WA0010बिलासपुर— बिलासपुर की स्पेशल पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में पिकअप वाहन से एक क्विंटल गांंजा पकड़ा है। बाजार में गांंजा की कीमत लाखों रूपए में आकी जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ सप्लायर महिला और उसके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       स्पेशल टीम ने कोतवाली सीएसपी शलभ सिन्हा की अगुवाई में चकरभाठा पुलिस के साथ 100 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से जानकारी हुई कि एक पिकप वाहन में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा खपाने शहर आ रहे हैं। पुलिस ने रणनीति के तहत चकरभाठा थाना क्षेत्र  पिकअप को रोककर पिकअप की छानबीन की। छानबीन के दौरान पैकटों में भारी मात्रा में गांजा बरामद पाया गया। बाजार में करीब 100 किलो गाँजा की कीमत लाखों रूपए में है।

                 गाँजा उड़ीशा बड़गड़ से शहर के अन्य जगहों पर खपाने के लिए लाया गया था । पुलिस ने गाँजा की मुख्य सप्लायर महिला रानी और असके अन्य साथी लिंगराज माँझी, सुदामा उर्फ़ रानी, अंतर्यामी प्रधान और रूपलाल यादव को हिरासत मेंं लिया है। चारों के खिलाफ एनडीपीडीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

close