पिता-पुत्र की हत्या..3 लोग गिरफ्तार.. सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी  थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में दोहरे मर्डर की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार के बीच मस्तूरी थाना के कर्रा गांव में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने मिलकर पिता और पुत्र को सबुह सात आठ बजे के बीच मौत के घाट उतार दिया है। आरोपियों ने पिता पुत्र को टंगिया वार कर घटना को अंजाम दिया है।

             मस्तूरी थानेदार फैजुल शाह ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि कर्रा गांव में खूनी संघर्ष के बाद दो लोगों की मौत हो गयी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच गांव में दोहरे हत्याकाण्ड को लेकर सनसनी फैल चुकी थी। थानेदार ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में मामला पुरानी रंजीश के साथ प्रेम प्रसंग का सामने आया है। 

               प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कर्रा निवासी सेवलाल केवट की पड़ोस मे रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले ही दोनों परिवार के बीच इसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। सुबह मृतक सेवलाल केवट उम्र 35 साल और उसका पिता सोनू केवट उम्र 55 साल तालाब की तरफ जा रह हे थे। इसी बीच तीन लोगों ने पिता और पुत्र पर टंगिया से हमला कर दिया।

            आरोपियों ने सबसे पहले सेवलाल के पिता हमला किया। बीच बचाव करने पहले सेवलाल को भी मौके पर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। खबर बिजली की तरह क्षेत्र में पहुंच गयी। मामले की जानकारी मस्तूरी पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी।

                 पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि हत्या को  गाँव के ही दिलीप केंवट उम्र 44 साल, धर्मेंद्र केंवट 40 साल और  मनोज केंवट 35 वर्ष ने मिलकर पिता  और पुत्र को टंगिया के हमले से मौत के घाट उतारा है।  बहरहाल  पुलिस ने तीनों आरोपियों  को धर दबोचा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने दोनो मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

TAGGED:
close