पितृ पुरूष को युवा भाजपाइयों ने किया याद..जीवन पर डाला प्रकाश…बताया भजपा को आम जन तक पहुंचाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–भाजपा के पितृ पुरूष अविभाजित मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्व.लखीराम अग्रवाल की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पितृ पुरूष को याद किया। दीपक ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को वटवृझ के रूप में स्थापित करने में बाबू जी का महत्वपूर्ण योगदान है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होने अविभाजित मध्यप्रदेश के ग्रामीण और सुदूर अंचल तक पार्टी की जड़ को पहुंचाया है। उनके योगदान को कभी भूलाया नही जा सकता है।
                  भाजपा उत्तर मंडल कार्यकर्ताओं ने जयंति कार्यक्रम पर तिफरा स्थित मुखबधिर विद्यालय में बच्चों बीच फल वितरण किया। पश्चिम मंडल ने कुदुदण्ड स्थित सेवा भारतीय के नन्हें बच्चों को खिलौना वितरित किया। पूर्वी मंडल ने बुद्ध भवन शिव टाॅकिज चौक में संगोष्ठी का आयोजन कर स्वर्गीय लखीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं ने 27 खोली में नेत्रहीन कन्या विद्यालय में फल वितरण किया। दक्षिण मंडल के युवा नेताओं ने अम्बेडकर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिये प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन किया। पुरस्कार का भी वितरण किया। रेलवे मंडल ने अस्पताल में फल वितरण कर स्वर्गीय लखीराम को याद किया।
      जगह जगह आयोजित विशेष कार्यक्र में इप्रमुख रूप से धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, उमेश यादव, महेश चंद्रिकापुरे, उदय मजूमदार, केदार खत्री, विनय अवस्थी, अमरदीप बोलर, मुकेश अधीजा, राकेश लालवानी, आदित्य तिवारी समेत केतन सिंह, विजय गुप्ता, वेंकट राव,समेत सैकड़ों भाजपा युवा नेता मौजूद थे।
close