पिनाल की फरियाद पर प्रशासन का आदेश..खमतराई में तीन बोर की इजाजत…ग्रामीणों ने जतायी खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– खमतराई के निवासियों ने युवा कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा की अगुवाई में एसडीएम कार्याल का घेराव किया। तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत कर आक्रोश जाहिर किया। नायब तहसीलदार साहू को बताया कि पन्द्रह दिन पहले भी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर घेराव किया गया। लेकिन प्रशासन ने अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरन दो दर्जन से अधिक ग्रामीण खाली बोतल हाथ में लेकर बताया कि गांव का एक-एक आदमी पानी के एक एक बूंद के लिए मोहताज है। कल तक जिस तालाब से पानी पीने का उपयोग पीने के लिए किया जा रहा था। वह भी अब सूख गया है। मवेशी भी पानी के बिना तड़प रहे हैं।

                             नायब तहसीदार के समझाईश के बाद युवा कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा ने कलेक्टर से भी लिखित जानकारी देकर न्याय की मांग की। जिला प्रशासन ने तत्काल पीएचई विभाग और अधीनस्थ अधिकारियों को खमतराई क्षेत्र में बोर करने का निर्देश दिया। पिनाल उपवेजा ने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में तीन बोर खोदने का निर्देश दिया है।

                जिला प्रशासन के फरमान के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में गांव के सारे जल स्रोत सुख गए हैं। बोर खुलने से जनता की समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। कम से कम शुद्द पानी तो पीने को मिलेगा।

close