पीएम को प्रोजेक्टर पर सुनेंगे भाजपायी

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनसंघ  संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी मंडलों मनाया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि जयंती कार्यक्रम 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क व्यापार विहार में माल्यार्पण का कार्यक्रम के साथ होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
           भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले के सभी मण्डल पंडित दीनदयाल की जयंती उत्साह के साथ मनाएंगे। 25 सितम्बर को  दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे के बीच पं.दीनदयाल शताब्दी उद्घाटन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के भाषण को भाजपा कार्यालय करबला रोड में प्रोजेक्टर पर सुना सकता है। इस मौके पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
                         भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, सुब्रत दत्ता, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, जी रवि कुमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, यूसफरजा बरकाती, मंडल प्रतिनिधि महेश चंद्रिकापुरे, एल्डरमेन मनीष अग्रवाल, मनीष शुक्ला, विजय ताम्रकार, उपस्थित रहेंगे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close