पीड़ित ने बताया…जमीन माफियों ने किया परेशान…कार में तोड़फोड़…112 और थाने में की शिकायत… पुलिस कप्तान से भी लगाउंगा गुहार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–समता कालोनी निवासी अजय वाहने ने देर रात सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर बताया कि किसी ने उसकी खड़ी कार से तोड़फोड़ किया है। अजय वाहने ने 112 को को भी जानकारी देकर घटना स्थल पर बुलाया। इसके बाद थाना पहुंचकर बताया कि भू-माफियों ने उसके परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। भू-माफिया के संरक्षित गुंडे लगातार डरना धमका रहे हैं।
 
                     समता कालोनी निवासी अजय कुमार वाहने पिता हरीश वाहने ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर बताया कि भू-माफिया के गुंडों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट किए जाने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि उनके हौसले बुलंद हो गए है। बीती रात किसी ने उसकी कार के साथ तोड़फोड़ की है। वाहने ने जानकारी दी कि उसकी पैत्रिक जमीन तिफरा के डॉ खूबचंद बघेल वार्ड में खसरा नम्बर 260, प.हल्का न. 23/36 है। जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। मामला न्यायालय में है। जमीन को बलात तरीके से हासिल करने वाले राजनैतिक संरक्षण प्राप्त भूमाफियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। परिवार को लगातार डराया धमकाया जा रहा है। 
 
                 इसी क्रम में बीती रात उसकी कार की पीछे की ग्लास को पत्थर मारकर तोड़ दिया गया है। इसके पहले दीपावली के समय कुछ असामाजिक तत्वों , भूमाफिया, और राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त लोगो ने परेशान किया था। यह क्रम आज भी जारी है। वाहने ने बताया कि कार से तोड़फोड़ की जानकारी 112 को दी है। इसके अलावा सिविल लाइन थाने में भी शिकायत की है। आज पुलिस कप्तान से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराऊंगा। साथ ही असामाजिक तत्वों से सुरक्षा की मांग भी करूंगा।
 
                  वाहने ने जानकारी दी कि 2016 में  जमीन माफियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी तो हुई। लेकिन राजनैतिक रसूख रखने वालों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस कहती है कि आरोपी फरार है। लेकिन आज भी वह खुलेआम घूम रहा है। जिसके चलते उसे हमेशा जान का खतरा बना हुआ है। 
TAGGED: , , ,
close