पीडीएस मे कैशलेस पेमेंट के लिए कलेक्टरों को निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य सरकार के खाद्य संचालनालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में कैशलेस पेमेंट प्रोसैस अपनाने के लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। परिपत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत राशन सामग्री और केरोसिन भण्डारन में कैशलेस पेमेंट के लिए दिसम्बर से राशन सामग्री की राशि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को  एनईएफटी-आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाए।

                                                  केरोसिन भण्डारन के लिए थोक डीलरों को भी एनईएफटी-आरटीजीएस या डीडी-चेक के जरिये पेमेंट सुनिश्चित किया जाए। खाद्य संचालनालय से इस महीने की दो तारीख को जारी परिपत्र में कलेक्टरों से कहा गया है कि पीडीएस में कैशलेस भुगतान प्रक्रिया अपनाने के लिए सभी संबंधितों को निर्देशित करके पालन सुनिश्चित कराया जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close