पीसीसी ने की 70 नए ब्लाक की मांग

Shri Mi
2 Min Read

congress- panjaरायपुर। कांग्रेस पार्टी ब्लॉकों का विस्तार करेगी। जानकारी के अनुसार  70 से अधिक नए ब्लॉकों के गठन का प्रस्ताव एआईसीसी को भेजा गया है। एआईसीसी की मंजूरी के बाद नए ब्लॉकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। बताया जा रहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ही नए ब्लाक गठन की सिफारिश की गयी है। जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और नए जिले के गठन के बाद ब्लाकों की स्थिति में परिवर्तन आया है।

                         सरकार भी प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की नीयत से नए ब्लाक का गठन कर रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन ने भी नए ब्लॉक गठन का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रदेश में कांग्रेस संगठन की दृष्टि से 199 ब्लॉक है। इसकी संख्या बढ़ाकर 270 से अधिक करने की योजना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नए ब्लॉक के गठन से संगठन का ढांचा मजबूत होगा।

                     50 हजार की आबादी पर संगठन से एक ब्लॉक के गठन का नियम है। रायपुर की आबादी 10 लाख से अधिक हो गई है। ऐसे में और ब्ब्लाक बनाने की जरूरत  महसूस की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों में व्यवहारिक दिक्कत भी आ रही है। लवन ब्लाक कसडोल विधानसभा का हिस्सा है। लेकिन बलौदा बाजार के ज्यादा नजदीक है। इसी तरह कई और ब्लॉकों की समिति है। बहरहाल, नए ब्लॉकों के गठन की अनुमति जल्द ही एआईसीसी से मिलने की उम्मीद है। इसके बाद नियुक्तियों का दौर चलेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close