पुनर्मतगणना में खुल गयी धांधली की पोल..लीलाबाई शर्मा की जीत..दिग्गज कांग्रेसियों ने दी कांग्रेस नेत्री को बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– मस्तूरी विधानसभा के पंचायत जयरामनगर के खैरा में पुनर्मतगणा के बाद लीला बाई शर्मा ने जीत हासिल की है। बताते चलें कि वोटिंग और गणना में प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद सरपंच  पद के लिए डाले गए वोटों की दुबारा गिनती हुई। इस दौरान लीला बाई शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी पर बड़े अन्तर से जीत हासिल की है।
 
               जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बताया कि खैरा पंचायत में वोट गिनती में धांधली की शिकायत सामने आयी थी। इसके बाद चुनाव अधिकारी को सरपंच को डाले गए वोटों की दुबारा गिनती की मांग की गयी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरजोर विरोध किया। धर्मेश और अरविन्द ने जानकारी दी कि वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से लिखित में पुनर्मतगणना कारए जाने की मांग की गयी।
 
                       देर शाम तक पुनर्मतगणा के परिणाम ने  सबको चौंका दिया। परिणाम के बाद जाहिर हो गया कि विपक्ष के दबाव में बदमाशी की गयी थी। पुनर्मतगणना में लीला शर्मा बाई को निकटम प्रत्याशी गिरिजाबाई  अग्रवाल के मुकाबले 26 वोट ज्यादा मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारी ने लीला शर्मा को विजेता घोषित किया। 
 
             कांग्रेस सर्मपित प्रताशी लीला बाई शर्मा की जीत पर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बधाई दी है। मस्तूरी लोकसभा के प्रभारी एवँ बिलासपुर जिला शहर काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष  धर्मेश शर्मा, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव के अलावा बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल ने लीला शर्मा को घर पहुंचकर शुभकामनाएंदी है।
close