पुनिया, मरकाम करेंगे पदाधिकारियों से बैठक..केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने बनेगी रणनीति..28 को होगा फेसबुक प्रसारण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 28 मई को फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों समेत जिला अध्यक्ष केंद्र सरकार से आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए दस हज़ार रुपय दिए जाने को लेकर दबाव बनाएंगे।कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार इसके एक दिन पहले यानि 27 मई को जरूरी रणनीति तैयार करने दो चरणों में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम विडियो काँफ़्रेंस के माध्यम से पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                    बैठक दो चरणों में होगी। पहली बैठक दोपहर बाद 4 बजे होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीग, फ़्रंटल संगठन के अध्यक्षगण,जिला अध्यक्षगण और कोर कमिटी के सदस्यगण शामिल होंगेे।
 
           27 मई को ही दूुसरी बैठक पहली बैठक के बाद होगी। बैठक शाम 5 बजे होगी। इसमें सभी कांग्रेस सांसद, विधायक और  महापौर शामिल होंगे। 
     
             बैठक में शामिल होने प्रदेश संगठन ने पदाधिकारियों को लिंक भेजा है। जूम एप नहीं होने पर लिंक के बैठक में शामिल होने को कहा है। बताया गया है कि एंड्रॉयीड फ़ोन से लिंक
    
             संगठन ने पदाधिकारियों को सूचित किया है कि ऐपल मोबाइल धारकर इस लिंक को क्लिक कर बैठक मेें शामिल होने डाउनलोड करेंगे। https://apps.apple.com/us/app/zoom-cloud-meetings/id546505307
 
              ज़ूम एप को डाउनलोड कर छोड़ देना है। साइन अप नहीं करना है। वीडियो कॉनफ़्रेंस के लिए मीटिंग लिंक बुधवार यानि 27 मई को ही  दोपहर 3 बजे भेजा जाएगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर 9827048406 पर मार्गदर्शन की व्यवस्था है।
close