पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अभियान तेज करने की तैयारी…सत्याग्रह 2 अक्टूबर को

Chief Editor
4 Min Read

भोपाल। पुरानी पेंशन को लेकर अभियान तेज होता जा रहा है। कर्मचारी गांधी जयंती के दिन से बड़े आंदोलन की नींव रखने वाले है …नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के मीडिया प्रभारी हीरानंद नरवरिया ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर गांधी जयंती 2 अक्टूबर को 12 से 4 बजे तक पेंशन बहाली सत्याग्रह ..  NPS निजीकरण भारत छोड़ो …मध्य प्रदेश के समस्त NPS पीड़ित केंद्रीय व राज्य कर्मचारी अधिकारी संकल्प लेंगे  नरवरिया बताते है कि  भारत सरकार ने सन 2004 में केंद्रीय कर्मचारी अधिकारी की ओल्ड पेंशन स्कीम एवं मध्यप्रदेश शासन ने सन 2005 में राज्य के कर्मचारी अधिकारी की पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर NPS  नेशनल पेंशन स्कीम लागू कर दी है सन 2005 के बाद शासकीय सेवा में आए संपूर्ण मध्यप्रदेश की कर्मचारी अधिकारी की OPS ओल्ड पेंशन स्कीम स्कीम समाप्त शेयर बाजार आधारित NPS नेशनल पेंशन स्कीम शुरू की गई है।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

नरवरिया ने इस योजना का हिसाब किताब बताते हुए  बताया कि इस योजना में मध्यप्रदेश शासन राज्य के स्कीम मे कर्मचारी,अधिकारी का सम्पूर्ण वेतन का 10% अंशदान एवं 10% मध्यप्रदेश सरकार अंशदान  मिलाकर कर शासन शेयर बाजार में लगाने के लिए निजी कंपनी के हाथों में सौंप देती है और निजी कंपनी अधिकारी कर्मचारी का पूरा पैसा मासिक शेयर बाजार में लगाते हैं जब  कर्मचारी अधिकारी   सेवा निवृत्त होते  है तब 60% राशि का भुगतान 30% टेक्स काटकर कर दिया जाता है और शेष 40% राशि को  शेयर बाजार में पुनः लगाते हैं और उसी राशि की आय से कर्मचारी अधिकारी को पेंशन मिलती है इस योजना में 62 वर्ष की आयु तक की सेवा करने वाले कर्मचारी,अधिकारी को 1500रू1800रू  2500रू  पेंशन प्राप्त होतीं है।

इतनी कम पेंशन राशि  में कर्मचारी का सम्मान पूर्वक जीवन जीना बहुत मुश्किल होता है इसी बात को लेकर सन 2017 से भारत के सभी राज्यों में नेशनल मूवमेंट फॉर बैनर तले विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संपूर्ण भारत एवं मध्य प्रदेश परमानंद डहेरिया प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारी अधिकारी आन्दोलन रत है।

नरवरिया का कहना है कि  राजनीतिक दलों ने पेंशन बहाली को अपना चुनावी मुद्दा बनाया और कर्मचारी अधिकारियों का विश्वास जीता और सत्ता भी हासिल की पर कर्मचारी, अधिकारी फिर भी सड़क पर आंदोलनरत है देश और मध्यप्रदेश के  सभी राजनीतिक दल  विधायक गण भी चाहते हैं कर्मचारी,अधिकारी को पेंशन मिले तथा समर्थन भी करते पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश 02अक्टूबर को मध्य प्रदेश की संपूर्ण 230 विधानसभा क्षेत्र के  विधायक गण व  सांसद  लोकसभा (28सदस्यों )व  सांसद राज्यसभा (11सदस्यों ) को  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौपकर OPS पुरानी  पेंशन बहाली का समर्थन पत्र प्राप्त करेंगे ।

मीडिया प्रभारी हीरा नंद नरवरिया ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों संभागी जिला तहसील ब्लाक के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी समस्त NPS पीड़ित साथियों से विजय कुमार बंधु  राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में लाखों स्थान मे एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए OPS बहाली निजी करण भारत छोड़ो पेंशन सत्याग्रह को शांतिपूर्वक और सदभावना पूर्वक मनाकर संकल्प लेंगे कि हम अपने संवैधानिक हकों की रक्षा संगठित होकर निरंतर करते रहेंगे । 

इस अवसर पर परमानंद डेहरिया, प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मालवीय प्रदेश संयोजक, शेख मोहम्मद हनीफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुषमा खेमसरा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सी पी सिंह, संभागीय अध्यक्ष उज्जैन, प्रदीपराय जिलाध्यक्ष रायसेन, आदि उपस्थित थे।

close